जिंदगी का सबक – Short Moral Story In Hindi
इंसान अपनी ही बनाई हुई जंजीर में कई बार जकड जाता है। वो दुसरो की बनाई हुई जंजीर को आसानी से तोड़ देता है पर अपनी बनाई हुई जंजीर में से बाहर नहीं निकल सकता है। इस कहानी (जिंदगी का सबक – Short Moral Story In Hindi) में यही बताया गया है।
यूनान में प्राचीन समय में एक बार दुश्मन देश ने आक्रमण कर दिया। एथेंस पर हमला करने के बाद सारे प्रतिष्ठित लोगो को पकड़ लिया गया। 100 प्रतिष्ठित लोगो को जंजीरो में बांधकर बेड़िया पहनाकर जंगल में फेक दिया गया ताकि उनको जंगली जानवर खा जाए।
उन 100 प्रतिष्ठित लोगो में शहर का एक प्रतिष्ठित लुहार भी था। उसकी कारीगरी के किस्से दूर – दराज के गांवो तक फैले हुए थे। उसकी बनाई हुई जंजीर को कोई तोड़ नहीं सकता था।
बंदियों को जब जंगल की ओर ले जाया जा रहा था तो वो सभी लोग काफी दुखी हो रहे थे, लेकिन उन सब से विपरीत वह लुहार गाना गुनगुना रहा था। उन बंदियों में से एक ने कहा – तू मुस्कुरा रहा है, गाना गा रहा है, तू पागल हो गया है क्या? हम मरने की ओर जा रहे है। लगता है तू होश में नहीं है!
उस लुहार ने कहा – मै लुहार हु, मैंने जीवनभर जंजीर बनाई है, बेड़िया बनाई है, जो बना सकता है वो मिटा भी सकता है। घबराओ मत! मै अपनी ही नहीं, तुम्हारी भी जंजीरे तोड़ दूंगा।
लुहार ने सभी से कहा की तुम सब चिंता मत करो। बस एक बार इनको हम सभी को फेक कर चले जाने दो। दुश्मन उनको जंगल में छोड़कर भाग गए। रात होने वाली थी।
सारे लोग इकठ्ठा होकर लुहार के पास आए। और ये क्या? लुहार तो रोने लगा। सभी लोगो ने पूछा – क्या हुआ? अभी कुछ समय पहले ही तू गीत गा रहा था, अब तुझे क्या हुआ? लुहार ने कहा ये जंजीर नहीं टूटेगी। ये तो मेरे द्वारा बनाई गयी जंजीरे है, इनको तो कोई भी नहीं तोड़ सकता है।
- जीने की राह – Short Story In Hindi
- दान की पराकाष्ठा – Short Inspiring Story In Hindi
- संत और जिज्ञासु व्यक्ति – Very Short Moral Story In Hindi
- चार बातें – Short Moral Story In Hindi
इनके ऊपर तो मेरी मोहर लगाई हुई है। किसी और की होती तो में तोड़ देता लेकिन ये तो मेरे द्वारा बनाई गई जंजीरे है। अब कोई इलाज नहीं है।
गिरफ्तार किए गए लोगो में से एक – एक करके सभी की मौत हो गयी। लेकिन सबसे दर्दनाक मौत उस लुहार की थी जिसने ये सारी जंजीरे बनाई थी।
Moral : हम सभी भी इस लुहार की तरह अपनी ही बनाई मोह – माया , ईष्या की जंजीरो में जकड़े हुए है। जो कभी भी टूट नहीं सकती।
अगर आपको हमारी Story (जिंदगी का सबक – Short Moral Story In Hindi) अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share कीजिये और Comment में जरूर बताइये की कैसी लगी हमारी Story।