मान्यताएं – Short Moral Story In Hindi
कई बार हम सच्चाई को जाने बिना ही कुछ मान्यताओं के आधार पर अपना जीवन गुजारते है। हमें मान्यता पर आधारित जीवन जीना छोड़कर कुछ नया करने की सोचना चाहिए। ये कहानी (मान्यताएं – Short Moral Story In Hindi) उसी के बारे में है।
एक राज्य में बहुत प्रसिद्ध एक राजा रहता था। वह जनता के बीच बहुत ही लोकप्रिय था। जनता उसके हर कार्य को महान कार्य मानने लगी थी और उसका सम्मान भी बहुत बढ़ गया था।
एक दिन उसी के नगर के पहाड़ से बड़ा सा गोल पत्थर नीचे लुढ़क कर गिर गया। हलाकि इससे किसी के जान – माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वह पत्थर गांव के मार्ग पर था। राजा को जब इसका पता चला तो वह सभी गणमान्य नागरिको के साथ वहा गया।
उसने उस पत्थर को देखा और पत्थर को छूकर कहा – वाह! यह तो बहुत ही सुन्दर पत्थर है, परंतु यह मार्ग में क्यों पड़ा है? इसे यहाँ से हटाकर सड़क के किनारे रख दो। लोग राजा कि बात का पालन बड़ी ही खुशी से करते थे।
लोगो ने उस पत्थर को उठाकर सड़क के किनारे रखा ही नहीं, बल्कि उस पर लिख दिया कि राजा द्वारा रखा गया पत्थर! राजा को इस बात का कोई पता नहीं था।
कई साल गुजर गए, राजाओ का राज भी खत्म हो गया और लगभग तीन पीढ़िया गुजर गई। नगर की जनसंख्या भी बढ़ती गई और उस पत्थर पर लिखा भी कभी का मिट गया, परंतु लोगो ने उस पर लिख दिया था – पवित्र पत्थर।
फिर किसी ने लिख दिया – आसमानी पत्थर। इस तरह से धीरे – धीरे वह पत्थर प्रसिद्ध हो गया और लोग इसके दर्शन करने आने लगे। वह पत्थर पहले नगर के किनारे रखा था लेकिन विकासक्रम के चलते वह अब सड़क के बीच में हो गया था।
नगर जब महानगर बनने की राह पर चला तो राह में रखा गया पत्थर फिर से आड़े आया। इंजीनियर ने शहर के मेयर से कहा की इस सड़क को फोरलेन बनाना है तो पत्थर हटाना होगा, क्योकि इस पत्थर के कारण बहुत चक्काजाम होता है। मेयर ने कहा कि हटा दो।
अब जब उस पत्थर को हटाने कि खबर नगर में फैली तो आंदोलन प्रारंभ हो गया कि यह बहुत ही प्राचीन पवित्र और रहस्यमयी पत्थर है, आप इसे इस तरह नहीं हटा सकते।
शहर के गणमान्य नागरिक इतिहास बताने लगे कि यह किसी विशेष उद्देश्य के चलते यहाँ रखा गया है। किसी ने कहा कि नगर में एक बार आपदा आई थी तो यहाँ के राजा ने विशेष पूजा के बाद इस पत्थर को यहाँ रखवाया था, तभी से यह नगर सुरक्षित और खुशहाल है।
- गड्डा खोदोगे तो गिरोगे – Short Kids Story In Hindi
- सच बोलना सीखो – Short Story In Hindi
- गड़रिये की अजीब शर्त – Short Moral Story In Hindi
किसी ने कहा कि इस पत्थर को यहाँ से हटाना नगर कि पहचान को खत्म करना होगा। किसी ने कहा कि यह देवताओ द्वारा स्थापित पत्थर है। इसी तरह से उसे हटाने का विरोध बढ़ता ही गया और अत: वह पत्थर आज भी वही का वही रखा हुआ है।
Moral : जीवन में ऐसी कई तरह की धारणाएं होती है जिनके पीछे की सच्चाई हम नहीं जानते है और बस माने चले जाते है। मान्यता पर आधारित जीवन जीना छोड़कर कुछ नया करने की सोचना चाहिए। कई बार यही मान्यताएं हमारी तरक्की की राह में रोड़ा बन जाती है। ऐसी मान्यताओ को जितना जल्दी हम समझ जाए, अच्छा है।
अगर आपको हमारी Story (मान्यताएं – Short Moral Story In Hindi) अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share कीजिये और Comment में जरूर बताइये की कैसी लगी हमारी Story।